नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं संगड़ाह उपमंडल के सेंज घाट में बीते शाम एक सड़क हादसा पेश आया है। कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हुए है।जानकारी अनुसार संगडाह से हरिपुरधार की तरफ जा रही एक कार सेंज घाट पहुंचते ही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार तीन लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत संगडाह अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान विवेक राणा (26), कमेश्वर छिंटा (33), मंजू (49) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पेड़ में जा रुकी। अगर पेड़ न होता तो यह हादसा बहुत भयानक हो सकता था। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। संगडाह अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है।
Breakng
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
- आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
- 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
Tuesday, June 9
