पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज)वन मंडल पांवटा साहिब के वन परिक्षेत्र गिरी नगर द्वारा वन मंडल स्तर पर वनों के अग्नि से बचाने एवं मानव हाथी संघर्ष जागरूकता अभियान के तहत हर वर्ष की भांति क्रिकेट प्रतियोगिता तीसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है यह आयोजन वन अग्नि एवं मानव हाथी संघर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता दिनांक 27-03-24से29-03-24तक मंदिर बांडीवाला ग्राम के नजदीक कोलर मैदान में आयोजित किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में वन मंडल पांवटा साहिब के हर परिक्षेत्र के ग्राम से तीन तीन टीमें भाग ले रही है जिसमें कुल टीमों की संख्या 16 है प्रतियोगिता में आये सभी खिलाड़ियों एवं स्थानीय लोगों को वन विभाग द्वारा जंगलों को आग से बचाने तथा जंगली हाथियों से मानव बचाव के बारे जागरूक किया जा रहा है इस प्रतियोगिता का शुभारंभ वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेन्द्र सिंह द्वारा किया गया और इस प्रतियोगिता का समापन के मुख्य अतिथि वन मंडल अधिकारी पांवटा साहिब द्वारा किया जाएगा। वर्ष 2023 को जिन टीम के खिलाड़ियों व स्थानीय लोगों ने वनों को आग से बचाने एवं मानव हाथी संघर्ष में विभाग को सहयोग किया था उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
