Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सभी कर्मचारियों का डाटा डाईस पोर्टल पर अपलोड करना अनिर्वाय-एसडीएम
    सिरमौर

    सभी कर्मचारियों का डाटा डाईस पोर्टल पर अपलोड करना अनिर्वाय-एसडीएम

    By Himachal VartaMarch 28, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) एस.डी.एम. एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नाहन सलीम आजम ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत सभी कर्मचारियों का डाटा ‘‘डिस्ट्रिक्ट इन्फोरमेशन सिस्टम फॉर इलैक्शन’’ (डाईस) वैब एप्लीकेशन पर डालना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि डाईस वैब एप्लीकेशन में अपलोड डाटा के आधार पर ही कर्मचारियों की निर्वाचन सम्बन्धी डियुटियां लगाई जायेंगी।
    एस.डी.एम. सलीम आजम आज गुरूवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।एसडीएम ने कहा कि सभी विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों एवं संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों का डाटा वैब एप्लीकेशन पर अपलोड एवं अपडेट करना अनिर्वाय रूप से सुनिश्चित बनायेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों का डाटा अपलोड और अपडेट करना डीडीओ की व्यक्तिगत जिम्मेवारी रहेगी।
    जिला सूचना अधिकारी सिरमौर विजय कुमार ने डाईस वैब एप्लीकेशन में कर्मचारियों के डाटा अपलोड करने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण देते हुए बताया कि भी सभी विभागों के डीडीओ को यूजर आईडी और पास वर्ड दिये गये हैं ताकि सभी विभाग अपने कर्मचारियों का डाटा डाईस पोर्टल पर अपडेट कर सकें।
    उन्होंने कहा कि यद्यपि सभी विभागों के कर्मचारियों का डाटा डाईस वैब एप्लीकेशन पर जिला कोषागार के माध्यम से डाल दिया गया है किन्तु सम्बन्धित विभाग द्वारा इस डाटा को अपडेट करना तथा कुछ कॉलमों को अनिर्वाय रूप से भरा जाना है जिसमें कर्मचारियों के मोबाईल नम्बर भी शामिल हैं।
    जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि डाईस वैब एप्लीकेशन पर सभी वर्ग के कर्मचारियों का डाटा अपडेट करना अनिवार्य है और चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के आधार पर जिस कर्मचारी वर्ग को चुनावी डियुटी में छूट दी गई है उन्हें रैंडेमाईजेशन के समय वैब पोर्टल द्वारा स्वयं ही अलग कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि डाटा अपलोड और अपडेट करते समय सभी डीडीओ जिम्मेवारीपूर्वक सही और तथ्यपरक जानकारी देना सुनिश्चित बनायें ताकि निर्वाचन सम्बन्धी डियुटी आवंटित करते समय कोई दिक्कत न हो।
    उन्होंने कहा कि सभी डीडीओ ‘‘डाईस वैब एप्लीकेशन’’ पर अपने सभी कर्मचारियों का डाटा अपडेट करने के उपरांत एक प्रमाण पत्र भी जारी करेंगे।
    तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर ने बताया कि डाईस वैब एप्लीकेशन पर कर्मचारियों के डाटा अपलोड एवं अपडेट करने के इसी प्रकार के प्रशिक्षण सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में दिये जा रहे हैं।
    निर्वाचन कानूनगो हरी शर्मा के अलावा निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के डीडीओ तथा अन्य कर्मचारी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.