राजगढ़ (हिमाचल वार्ता न्यूज):- राजगढ ब्लाॅक की ग्राम पंचायत टिक्कर में नोडल नवयुवक मंडल बड़गला के स्वयंसेवियों ने पारंपरिक जल स़्त्रोेत की सफाई करके एक अनूठी मिसाल कायम की है। युवा मंडल के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए नवयुवक मंडल ने समूचे क्षेत्र में प्राचीन जल स्त्रों के सरंक्षण व उनकी सफाई करने का बीड़ा उठाया गया है। जिसके बारे लोगों को भी जल के महत्व और उसके उपयोग बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होने बताया कि युवा मंडल के सदस्यों द्वारा प्राचीन बावड़ियों की सफाई के अलावा सिंचाई टैंक, प्राथमिक पाठशाला बडगला, आंगनबाड़ी केंद्र में भी पानी की टंकियों की सफाई की गई ताकि बच्चों को गर्मियों में शुद्ध जल पीने को मिल सके।इस मौके पर युवा मंडल के सदस्यों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। वार्ड सदस्य प्रवीण ठाकुर ने बताया कि सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि आने वाले समय में पंचायत स्तर पर भी गांव-गांव में जाकर लोगों को पानी के प्राचीन जल स्रोत को बचाने व महत्व व उसके बचाव के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।इस एक दिवसीय जागरूकता अभियान में सुरेश, मदन, दौलत राम, रामस्वरूप, प्रेमदास, विनोद, हंसराज, शीतल, राहुल, आशीष, केवल राम ,संजू, सोमराज, टिंकू, आदि सदस्य ने भाग लिया।
Breakng
- बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
- विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
Tuesday, June 9
