Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग , मची चीख पुकार
    सिरमौर

    घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग , मची चीख पुकार

    By Himachal VartaMarch 31, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन के चिड़ावाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर से आग की लपटे इतनी भयंकर उठ रही थी कि आस-पास के लोगों की सांसें तक थम गई। मकान मालिक ने जान हथेली पर रखकर सिलेंडर को किसी तरह गली तक पहुंचाया। यहां सिलिंडर ने भयंकर रूप धारण कर लिया। सिलेंडर से आग की भयंकर लपटें उठती देखकर आस-पास के घरों में भी खौफ की लहर दौड़ गई। लोगों ने जान हथेली पर रखकर आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों की जान में जान आई। जानकारी अनुसार चिड़ावाली निवासी सत्या तोमर के घर पर एक धार्मिक आयोजन था। देर शाम को खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलिंडर में आग लगी देखकर मकान मालिक ने उसे घसीट कर गली तक पहुंचाया। गली में सिलेंडर में लगी आग ने तांडव मचा लिया। सिलेंडर से भयंकर तरीके से आग की लपटें उठने लगी। पूरा सिलिंडर दहकते हुए आग के गोले में बदल गया और उसके चारों ओर आग ही आग नजर आने लगी। इससे आस-पास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग गली में खड़े अपने दोपहिया वाहन हटाते नजर आने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने जान हथेली पर रखकर सिलेंडर पर पानी और रेत फेंकना शुरू कर दिया। जान हथेली पर रखकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे यह लोग निरंतर आग और रेत को सिलिंडर पर फेंकते रहे। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सिलेंडर की आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद लोगों की जान में जान आई। बता दें कि जिस संकरी गली में सिलेंडर रखा गया था उसके दोनों ओर मकान बने हुए थे। यदि सिलेंडर फटता तो बड़ा हादसा पेश आ सकता था। गनीमत यह रही कि सिलेंडर से बेशक लपटें भयंकर तरीके से उठती रही लेकिन वह फटा नहीं। लोगों के सामूहिक प्रयास से सिलेंडर की आग पर काबू पाया गया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.