नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के आरोपो के बाद गोवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव दीपक शर्मा के समर्थन में अब सिरमौर जिला फुटबॉल एसोसिएशन सामने आई हैं नाहन में फुटबॉल एसोसिएशन के जिला महासचिव राकेश पाहवा आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में फुटबॉल खिलाड़ी भी मौजूद रहे। फुटबॉल एसोसिएशन का कहना है कि दीपक शर्मा पर लगाए जा रहे हैं सभी आरोप भी बेबुनियाद है और जब तक कोई जांच रिपोर्ट सामने नहीं आती है तब तक उनके खिलाफ कुछ भी कहना और निलंबन की मांग करना जल्दबाजी है। उन्होंने यह भी कहा कि नाहन में पत्रकार वार्ता कर कुछ लोगों द्वारा जो आरोप दीपक शर्मा पर लगाए गए थे वह पूरी तरह गलत है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आरोप लगाने वाले लोग सिरमौर फुटबॉल एसोसिएशन का हिस्सा नहीं है।उन्होंने कहा कि दीपक शर्मा कई सालो से फुटबॉल खेल को लेकर समर्पित रहे है और कई नए खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों को दिए हैं और उनका हमेशा फुटबॉल के प्रति समर्पण रहा है।गौर हो कि दीपक शर्मा मौजूदा में सिरमौर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ,हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव और AIFF के सदस्य है।
Breakng
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
- आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
- 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
Monday, June 8
