नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला सिरमौर के अंतर्गत आने वाले विक्रमबाग-सुकेती मार्ग पर बेला गांव के समीप का है, यहां एक ट्रैक्टर बस को पास देते हुए अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में 30 वर्षीय चालक जख्मी हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।जानकारी के मुताबिक, आज विक्रमबाग-सुकेती मार्ग पर एक तरफ से निजी बस और दूसरी तरफ से ट्रैक्टर (एचपी- 71ए- 6699) जा रहा था। इस दौरान बेला गांव के समीप पास देते हुए ट्रैक्टर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक जख्मी हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर जाकर चालक को ट्रैक्टर से बाहर निकाला और उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
