नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकरी एवं उपमंडल अधिकारी (ना) पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पांवटा साहिब-58 की ग्राम पंचायत अजौली में आज स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।गुंजित चीमा ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों को उनके वोट का महत्व बताया गया ताकि आने वाले चुनाव में सभी अपने-अपने पोलिंग बूथ पर जा कर अपने मतो का प्रयोग करें।उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान विधानसभा क्षेत्र की अन्य पंचायतों में भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र के मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के मतदाता भी इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। गुंजित चीमा ने बताया कि इस दौरान उपस्थित लोगों को निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में जीवन जोशी, खण्ड समन्वयक रुकसाना, स्वीप के मंडल अधिकारी धनवीर चौहान, बीएलओ सुनीता, पंचायत के पदाधिकारी, स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के मतदाता मौजूद रहे।
Breakng
- बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
- विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
Tuesday, June 9
