नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):– सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं के उन बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है जिसमें कांग्रेसी नेता बार-बार कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कमजोर करने और सत्ता से बाहर करने का षड्यंत्र रचा है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आज तक के इतिहास में जितने भी मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मे सत्तासीन हुए, उन्होंने कभी भी अपनी पार्टी के विधायकों की अनदेखी नहीं की और ना ही पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ इस तरह का भेदभाव किया जैसा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने पिछले लगभग 14 महीनो के कार्यकाल में किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के तानाशाहा रवैये के कारण उनके विधायक उनकी पार्टी छोड़कर भाग गए और अपने क्षेत्र के विकास और लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए भाजपा का दामन थाम लिया। यह बात समाज के किसी भी वर्ग को हजम नहीं हो रही है कि भारतीय जनता पार्टी ने सुक्खू सरकार को कमजोर करने की साजिश रची। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पूरा हिमाचल जानता है कि पहली बार मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू सत्ता संभालने का बिल्कुल भी अनुभव न होने के कारण भारी बहुमत के बावजूद भी अपने वरिष्ठ विधायकों को नहीं संभाल पाए और अपने चुने हुए विधायकों की वरिष्ठता को दरकिनार करके ऐसी मित्र मंडली की ताजपोशी करने में लगे रहे जिन्होंने कभी पंचायत सदस्य का चुनाव भी ना लड़ा हो। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं ही अपने पांव पर कुल्हाड़ी मारने का काम किया है और सारा दोश भाजपा के सिर मड़ा जा रहा है। मेलाराम शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भारी बहुमत के साथ 5 वर्षों के लिए सत्ता प्रदेश को विकसित करने की अपेक्षाओं के साथ सुखविंदर सिंह सुक्खू को सोपी थी परंतु उन्होंने सत्ता में आते ही अपने ही वरिष्ठ विधायकों की अनदेखी करते हुए चमड़े के सिक्के चलाने शुरू कर दिए जिसके कारण आज सरकार अल्पमत के कगार पर खड़ी हो गई है। अब यह सरकार अल्पमत के कारण अधिक देर चलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता के नशे में चूर होकर प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है और इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
