नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– ऐतिहासिक पक्का टैंक के किनारे करोड़ों में बनी एमसी की बहुमंजिला पार्किंग का ज्यादा हिस्सा 20 दिन बीत जाने के बाद अभी भी खाली पड़ा है। करीब 150 गाडिय़ों की क्षमता वाली इस पार्किंग अभी तक केवल 50-60 वाहन ही स्थाई रूप से पार्क होने के लिए आये है। पुलिस ने हाल ही में डाइट संस्थान व हेड पोस्ट ऑफिस के सामने सालों से हो रही अवैध पार्किंग के खिलाफ एक्शन लिया है।लेकिन शहर सैंकड़ों तादाद में कई सडकों व प्राइम लोकेशन पर गाडिय़ां अवैध रूप जमी है। इनमें से बहुत गाडिय़ां ऊँची पहुंच वालों की बताई जाती है। जिन पर यातायात पुलिस का डंडा कम ही चलता है और जब चलता है तो सियासी दबाव पुलिस पर बनता है। ऐसे में नतीजा अकसर जीरो ही रहता है। उधर शहर के पक्का टैंक, एमसी चौक, सीएमओ ऑफिसए, रानी ताल बाग के नजदीक जिला पुलिस प्रमुख के सरकारी निवास के साथ सटी सड़क, रानीताल के ही नजदीक विधायक निवास की तरफ जाने वाली गली में अवैध पार्किंग का सालों से आलम किसी से छुपा नहीं है।उधर यातायात प्रभारी ने बताया कि सड़कों के किनारे अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कारवाई जारी है। चेतावनी के बाद अगर वाहन नही हटाए तो चालान किए जा रहे है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
