Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»09 व 10 को नारग में मनाया जाएगा मां नगरकोटी मेला – एसडीएम सराहां
    सिरमौर

    09 व 10 को नारग में मनाया जाएगा मां नगरकोटी मेला – एसडीएम सराहां

    By Himachal VartaApril 4, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर का प्रसिद्ध एवं पारंपरिक जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेले का नारग में शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा 09 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे मां नगरकोटी की पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष मां नगरकोटी मेला कमेटी एवं एसडीएम सराहां डॉ. संजीव कुमार धीमान ने आज ग्राम पंचायत हॉल नारग में मेले के आयोजन को लेकर की गई तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।उन्होंने बताया कि मां नगरकोटी देवी की पालकी की शोभायात्रा मंदिर से मेला मैदान तक पारंपरिक वाद्य यंत्रो के साथ निकाली जाएगी, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दोनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें  सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। मेले के प्रथम दिन स्थानीय व हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।मेले के दौरान विभिन्न स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं जिसमें चुनाव का पर्व देश का गर्व पर आधारित रंगोली प्रतियोगिताएं, कबड्डी, वॉलीबॉल, मैराथन, स्कूली बच्चों का कार्यक्रम इत्यादि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मेले के अंतिम दिन 10 अप्रैल को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पुरुष पहलवान भाग लेंगे।इसके अलावा महिलाओं द्वारा रस्साकस्सी, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर, आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए स्वस्थ शिशु ‌‌प्रतियोगिता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम जिसमें स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता ‌(3 वर्ष तक के बच्चों के लिए) का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में मैराथन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी जिसमें 18 से 45 वर्ष व 45 से अधिक आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं।उन्होंने बताया कि मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकारों के साथ-साथ स्टार कलाकारों द्वारा लोगों का भरपूर मनोरंजन किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पधार कर मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है। एसडीएम ने मेला समिति के सभी सदस्यों से मेले के आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया।उन्होंने बताया कि मेले में स्थानीय कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन 6 अप्रैल को 11:00 बजे से 2:00 बजे तक पंचायत हॉल नारग में आयोजित की जाएगी। नायब तहसीलदार नारग ने बैठक का संचालन किया और मेले के आयोजन संबंधी विभिन्न जानकारी प्रदान की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.