नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर पुलिस ने बड़े पैमाने पर उगाई गई अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अफीम के पौधों को पुलिस ने मौके पर ही आग लगाकर नष्ट कर दिया।जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कालाअंब की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुभाष उर्फ भाषी पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गांव कंडईवाला, पंचायत बर्मापापड़ी, तहसील नाहन ने अपने खेतों में अफीम के पौधे की खेती कर रखी है। लिहाजा, पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी।जहां पुलिस को खेतों में 5,000 पौधे बरामद हुए। इस दौरान हल्का पटवारी ने राजस्व रिकार्ड के अनुसार अफीम की खेती वाली भूमि को राजेंद्र सिंह की मलकीयत बताया। इस पर पुलिस ने सुभाष और राजेंद्र सिंह के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम एनडीपीएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया।साथ ही आरोपी सुभाष को भी गिरफ्तार किया। जबकि राजेंद्र सिंह को उनकी वृद्धावस्था और बीमारी को देखते हुए 41(1) ए, सीआरपीसी के तहत नोटिस पर पाबंद करके छोड़ा। उधर, एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी सुभाष उर्फ भाषी को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।उन्होंने बताया कि बरामद किए अफीम के पौधों से नमूना निकालने के बाद शेष सभी पौधों को मौके पर ही आग लगाकर नष्ट कर दिया है। पुलिस मामले में आगामी जांच और कार्रवाई कर रही है।
Breakng
- बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
- विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
Tuesday, June 9
