नाहन ( हिमाचल वार्ता न्ऊ) (एसपी जैरथ):- समाज सेवा के क्षेत्र में रोटरी इंटरनेशनल और रोटरी क्लब विश्व भर में सराहनीय कार्य कर रहा है। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3080 रोटेरियन अरुण मोगिया ने कही। अरुण मोगिया ने बताया कि विश्व भर में समाज सेवा के क्षेत्र में रोटरी क्लब द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण मोगिया ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए रोटरी के बारे में जानकारी दी कि दुनिया के 200 देशों में हर समय कोई न कोई कार्य रोटरी कर रहा होता है डिस्ट्रिक्ट 3080 देश विदेश में विशेष तौर पर अफ्रीकी देशों में मेगा मेडिकल कैंप लगाता रहा है। इस मौके पर रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के अध्यक्ष रोटेरियन राकेश थापा ने बताया कि रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स द्वारा पिछले 17 वर्षों में समाज के हर क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा न केवल पौधारोपण , रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए हैं , बल्कि क्लब स्कूली बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री के साथ-साथ अन्य सामग्री भी उपलब्ध करवाता है। राकेश थापा ने बताया कि रोटी क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के हर एक ऐसे वर्ग की सहायता करना है जो पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा इस वर्ष नई पहल शुरू की गई है जिसके चलते समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले शख्सियतों को कर्मवीर पुरस्कार से नवाजा जाता है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
