नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर. वर्मा ने आज राजकीय डिग्री कॉलेज नाहन में स्थापित किए गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत डिग्री कॉलेज नाहन में चार जून 2024 को सिरमौर जिला की पांचो विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना की जाएगी जिसके लिए पांच काउंटिंग सेंटर बनाये गए हैं।उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदान प्रक्रिया और पांचो काउंटिंग सेंटर की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि एक जून को मतदान के बाद सभी पांचो विधानसभा क्षेत्रों की इवीएम और वी.वी.पेट मशीनों को डिग्री कॉलेज में स्थित स्ट्रांग रूम में मतगणना के लिए रखा जायेगा।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
