Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत निगम, बोर्ड और बैंक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    सिरमौर

    लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत निगम, बोर्ड और बैंक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    By Himachal VartaApril 6, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला में डाईस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को चुनावी डियुटी लगाने हेतु आज शनिवार को  नाहन के बचत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न बोर्ड, निगम के अलावा बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर ने इस अवसर पर बताया कि ‘‘डिस्ट्रिक्ट इन्फोरमेशन सिस्टम फॉर इलैक्शन’’ (डाईस) वैब एप्लीकेशन कर्मचारियों का डाटा डालना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि डाईस वैब एप्लीकेशन में अपलोड डाटा के आधार पर ही कर्मचारियों की निर्वाचन सम्बन्धी डियुटियां लगाई जायेंगी।उन्होंने कहा कि इससे पूर्व, जिला के विभिन्न विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज बोर्ड और निगमों तथा विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों को डाईस पोर्टल में कर्मचारियेां का डाटा फीड करने की जानकारी प्रदान की गई है। महेन्द्र ठाकुर ने कहा कि सभी अधिकारी ‘‘डाईस वैब एप्लीकेशन’’ पर अपने सभी कर्मचारियों का डाटा अपडेट करने के उपरांत एक प्रमाण पत्र भी जारी करेंगे।  तहसीलदार निर्वाचन कहा कि डाईस वैब एप्लीकेशन पर कर्मचारियों के डाटा अपलोड एवं अपडेट करने के इसी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किये जा रहे हैं।  विभिन्न बोर्ड, निगम तथा बैंक के अधिकारी और कर्मचारी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.