शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से देसी शराब की 57 पेटियां बरामद की है। आरोपी की पहचान कुंदन सिंह निवासी गांव सौलह, कांडो-दुगाना तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना शिलाई की टीम को गुप्त सूचना मिली कि कफोटा गांव में एक व्यक्ति किराए के कमरे में अवैध शराब का धंधा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने आरोपी के कमरे में दबिश दी।इस दौरान वहां से देसी शराब की 57 पेटियां (684 बोतलें) बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
