Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर की 126 किमी लंबी इंटर स्टेट बाउंड्री पर पैदल पेट्रोलिंग करेंगे जवान : डीजीपी कुंडू
    सिरमौर

    सिरमौर की 126 किमी लंबी इंटर स्टेट बाउंड्री पर पैदल पेट्रोलिंग करेंगे जवान : डीजीपी कुंडू

    By Himachal VartaApril 6, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस तन्मयता से कार्य कर रही है। प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के इंटर स्टेट नाकों पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग की जा रही है , ताकि किसी भी प्रकार की शांति भंग न हो। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक संजय कुंडू ने कही। संजय कुंडू ने कहा कि प्रदेश पुलिस द्वारा इंटर स्टेट नाकों पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही पड़ोसी राज्यों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी नियमित रूप से बैठकें की जा रही है। जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि जिला सिरमौर की 126 किलोमीटर लंबी बाउंड्री पड़ोसी राज्यों से सटी है , जिसके चलते पुलिस मुस्तैदी से लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में 19 इंटर स्टेट नाके हैं , जहां पर पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किया गया है। कुंडू ने कहा कि जिला सिरमौर के पांच नाके उत्तराखंड से जबकि 14 नाके हरियाणा से सटे हुए हैं।  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी पांच नाकों पर प्रदेश पुलिस , होमगार्ड और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किया गया है , जबकि हरियाणा के 14 अन्तर स्टेट नाकों में से सात पर अभी स्टाफ लगाया गया है। शीघ्र ही अन्य सात नाकों पर भी स्टाफ लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 226 किलोमीटर लंबा एरिया अन्य राज्यों से सटा हुआ है। संजय कुंडू ने बताया कि यदि जिला सिरमौर की बात करते हैं तो जिला सिरमौर में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में लाइसेंस धारक हथियारों को 19 अप्रैल से पहले पुलिस के पास जमा करवाने की निर्देश दिए गए हैं। अभी तक 46 प्रतिशत  हथियार जमा हो चुके हैं और शीघ्र ही अन्य हथियार भी जमा हो जाएंगे। संजय कुंडू ने कहा कि चुनाव की घोषणा होने के बाद जिला सिरमौर में सात मामले एनडीपीएस के , जबकि 17 मामले एक्साइज एक्ट के सामने आए हैं। संजय कुंडू ने कहा कि जिला सिरमौर में सभी शराब फैक्ट्री पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शराब फैक्ट्री पर होमगार्ड के जवानों की तैनाती भी की गई है। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में कुल 589 पोलिंग बूथ है जिनमें से 68 पोलिंग बूथ संवेदनशील माने जा रहे हैं। संवेदनशील पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में 1000 से अधिक जवान  चुनाव ड्यूटी में लगाए जाएंगे , ताकि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो सके। इससे पूर्व डीजीपी पुलिस संजय कुंडू ने आज इंटर स्टेट नाको का सुरक्षा की दृष्टि से जायजा लिया है। हिमाचल के साथ लगते हरियाणा उत्तराखंड राज्य में लोकसभा चुनाव प्रथम चरण में  अप्रैल में होने हैं जिसको लेकर जिला सिरमौर के हरियाणा उत्तराखण्ड के साथ लगते इंटरेस्ट 19 नाकों पर सुरक्षा बढ़ाने और पैदल पेट्रोलिंग करने निर्देश दिए गए है । उन्होंने कहा कि शराब समेत अन्य मादक पदार्थों की धरपकड़ करने को लेकर सिरमौर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए हैं जिला में संचालित शराब फैक्ट्रियों पर सीसीटीवी कैमरा से नजर बनाने और यहां होमगार्ड तैनात करने को लेकर भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों अनुसार लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा , डीएसपी जिला मुख्यालय नाहन और पांवटा साहिब मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.