नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नाहन में उपवास रखकर अपना रोष जाहिर किया है । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है देश हित की बात करने वाले नेताओं एवं अब तो मुख्यमंत्री तक को जेल में डाला जा रहा है।मीडिया से रूबरू हुए आम आदमी पार्टी के नेता नाथूराम चौहान ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में सम्मिलित है। भाजपा को करोड़ों का चंदा दे रहे हैं वह आज खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन जो नेता या फिर अन्य लोग भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं या फिर देश हित में काम कर रहे हैं। उनको भाजपा तानाशाही रवैया अपनाते हुए सरकारी एजेंसियों के माध्यम से जहां डरा धमका रही है तो वहीं उन्हें जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर झूठे मुकदमे दायर करने के मामले में कई देशों के नेताओं ने भी आवाज उठाई है और संसद में प्रस्ताव पास किया है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
