नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- समाज सेविका जीनत खान ने ईद उल फितर त्योहार पर जरूरतमंदों को ईद का सामान ,कपड़े, धनराशि, सेवइयां, और बहुत सारे गिफ्ट वितरित किए ताकि जरूरतमंद लोग ईद की खुशियां मना सके। देश में कोई भी त्यौहार हो ईद, होली, दिवाली, क्रिसमस ,लोहड़ी सभी त्योहार पर जरूरतमंदों की मदद करती हैं ताकि वह भी अपना त्यौहार धूमधाम से मना सके ज़ीनत खान बिना भेदभाव के ही लोगों की मदद करती हैं ज़ीनत खान 17 18 सालों से अपने पैसों से ही समाज सेवा का काम करती आ रही है वह किसी भी संगठन ,पार्टी, संस्था से कोई भी मदद नहीं लेती हैं। सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को रजाइयां और गर्म कपड़े भी वितरित करती हैं ज़ीनत खान की इस समाज सेवा से जरूरतमंद लोग बहुत खुश होते हैं और बहुत दुआएं देते हैं ज़ीनत खान का मानना है कि इस दुनिया में जो भी हम अच्छे कर्म करते हैं मरने के बाद इसका पुण्य जरूर मिलेगा!उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरतमंद लोगों की मदद करो कोई गरीब रिश्तेदार हो या कोई गरीब पड़ोसी, गांव में कोई जरूरतमंद हो या शहर में हो कहीं भी हो फौरन इसकी मदद करनी चाहिए। अगर आप किसी की मदद करोगे तो ऊपर वाला आपकी मदद करेगा।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
