नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर के एसपी रमन कुमार मीणा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला सिरमौर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। जिला के इंटर स्टेट नाको पर पुलिस का कड़ा पहरा है यहां से आने वा जाने वाले प्रत्येक वाहन की जांच की जा रही है। खासकर नशा तस्करों पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। मीडिया से रूबरू हुए जिले के एसपी मीणा ने बताया कि बीते एक सप्ताह की अगर बात करें तो सैकड़ो की संख्या में अवैध शराब की पेटियां बरामद की गई है। जिला के अलग-अलग क्षेत्र में जहां अवैध शराब माफिया पर शिकंजा कसा गया है। वही एनडीपीएस एक्ट में भी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के मद्देनजर लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाना पुलिस की जिम्मेदारी है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।
Breakng
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
- आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
- 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
Tuesday, June 9
