नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- भारतीय जनता पार्टी मंडल शिलाई कि संगठनात्मक बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष इंदर ठाकुर के अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा उपस्थित रहे इस बैठक आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित विशेष रुप रेखा तैयार की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने प्रदेश,जिला, मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाए और मोदी सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों से मिलकर उनसे भाजपा के पक्ष मतदान करने का आवाहन करे। ताकि शिमला लोकसभा सीट को 2019 के मुकाबले ज्यादा भारी बहुमत से मोदी की झोली में डाल कर मोदी को और ज्यादा मजबूत करेगे। प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहां प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने एक नारा दिया है कि अबकी बार 400 पार , इस नारे को आप सभी देवतुल्य कार्यकृताओं से सफल होगा। इस बैठक में जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, प्रदेश सचिव मनीष चौहान डेजी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में भाजपा प्रदेश, जिला, मंडल, सभी मोर्चे के कार्यकर्ता उपस्थित के साथ- साथ बुथ त्रिवदेव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं इस बैठक में उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
