नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस ने बीसीए बैच 2021-24 के लिए विदाई समारोह “सायोनारा 2024” का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत ढोल के साथ वरिष्ठ छात्रों के स्वागत और दीप प्रज्जवलन के साथ की गई। इसके बाद विभागाध्यक्ष का संबोधन हुआ। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया। फिर जूनियर छात्रों ने नृत्य की प्रस्तुति दी।इससे छात्रों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाला माहौल बना दिया। साथ ही वरिष्ठजनों व शिक्षकों द्वारा खेले गए विभिन्न खेलों से वातावरण हर्षोल्लास से भर गया। सभी सीनियर विद्यार्थियों ने मनमोहक रैंप वॉक और सवालों के जवाब देकर समारोह को यादगार बनाया। बच्चों ने अपनी व्यक्तिगत प्रतिभा का भी बखूबी प्रदर्शन किया।इस दौरान मिस भावना को मिस और नवनीत सिंह को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। इसके साथ-साथ अजय और सूमा को मिस्टर टैलेंटेड और मिस टैलेंटेड, सिद्धार्थ को मिस्टर ऑलराउंडर और भावना को मिस ऑल राउंडर का खिताब मिला। समारोह के बीच एक-दूसरे को टाइटल्स भी दिए गए। इस मौके पर संस्थान के प्रबंधन वर्ग के साथ-साथ स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
