Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त सुमित खिमटा ने नारग के स्कूल का औचक निरीक्षण किया
    सिरमौर

    उपायुक्त सुमित खिमटा ने नारग के स्कूल का औचक निरीक्षण किया

    By Himachal VartaApril 11, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित ने नारग शिक्षा खंड के तहत राजकीय उच्च पाठशाला मलूटी का औचक निरीक्षण किया।  उपायुक्त ने इस अवसर पर विद्यालय के रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने विद्यालय में चल रहे मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को दिए जा रहे भोजन की भी जानकारी हासिल की।   *शिक्षक विधार्थियो को दें गुणत्माक शिक्षा*   उपायुक्त सिरमौर ने इस अवसर पर कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ विधार्थियो को खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों जैसे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों से भी जोड़ा जाना चाहिए ताकि विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास हो सके। उपायुक्त ने स्कूल के प्रभारी तथा अन्य शिक्षकों को निर्देश दिए कि सभी विद्यार्थियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये और शिक्षण कार्य में कोई भी कोताही न बर्ती जाये।   उन्होने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास शिक्षकों की जिम्मेवारी है और शिक्षकों को इस कार्य को ईमानदारी से निभाना चाहिए।  *सुमित खिमटा अन्य अधिकारियो को भी करते हैं निरीक्षण के लिए प्रेरित*   उल्लेखनीय है कि उपायुक्त सुमित खिमटा जब भी जिला के प्रवास पर निकलते हैं तो वह विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र आदि संस्थानों का निरीक्षण भी अवश्य करते हैं। उपायुक्त, जिला के अन्य अधिकारियों को भी शिक्षण संस्थानों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों आदि के निरीक्षण के लिए प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि इससे सरकारी संस्थानों क़ी कार्यप्रणाली में सुधार के साथ सेवा में गुणवत्ता भी बनी रहती है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.