नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– पांवटा ब्लॉक के निहालगढ़ गांव में एक घर के बाहर गोली चलने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके का जायजा ले लिया है तथा गोली चलाने वाले आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।उधर पुलिस को सौंपी शिकायत में साहिल पुत्र संजय ठाकुर निवासी निहालगढ ने बताया कि बुद्धवार को वो अपने घर पर मौजुद था। इसी दौरान गुरविन्द्र, ईन्द्रजीत, मुकेश और नरेश निवासी रामपुर व खलिक निवासी कुन्जा मतरालियों गेट के नजदीक आए और गुरविन्द्र व इन्द्रजीत ने जान से मारने के इरादे से देशी कट्टे से फायर कर दिया।शिकायत में कहा गया कि कटटे से निकली गोली मकान के दीवार में लगी है। इस दौरान उसकी बहन श्वेता बरामदे में सफाई में लगी थी। आरोप है कि गुरविन्द्र ने उसके उपर भी फायर किया। बाद में आरोपी मौके से भाग निकले। शिकायत के अनुसार गुरविन्द्र व उसके साथ झगड़ा हुआ था। जिले के एएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पांवटा क्षेत्र में गोली चलने की घटना का मामला संज्ञान में आया है।पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ फआईआर दर्ज कर ली है। रोल्टा ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
