नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– हिमाचल प्रदेश में देश की 18 वी. संसद के लिए सातवें चरण में होने वाले चार लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को प्रस्तावित चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग तैयारियों में लगा हैं। इसी के तहत जिला सिरमौर के 589 पोलिंग बूथों में से 295 पर इस बार वेबकास्टिंग की जाएगी। जिला के 58 क्रिटिकल पोलिंग बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर भी मौजूद रहेंगे। 55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के 124 पोलिंग बूथों में से 62 पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग होगी। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का एक पोलिंग बूथ शैडो एरिया जोन में आता है। यहां तीन माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात होंगे। 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र के 121 पोलिंगबूथ में से 61 पोलिंग बूथ पर वेब कास्टिंग होगी। जिला में सबसे ज्यादा शैडो जॉन पोलिंग बूथ नाहन विधानसभा क्षेत्र में 16 है। नाहन विधानसभा क्षेत्र में 23 माइक्रो आब्जर्वर चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। 57-श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र 130 पोलिंग बूथ में से 65 पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग होगी। यहां पर तीन माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। जबकि यहां पर एक पोलिंग बूथ शैडो एरिया जोन में है। 58-पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के 104 पोलिंग बूथ में से 52 पर वेबकास्टिंग करवाई जा रही है। यहां पर दो पोलिंग बूथ शैडो एरिया जोन में है। यहां पर भी 23 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं।59-शिलाई विधानसभा क्षेत्र के 110 पोलिंग बूथ में से 55 पर वेब कास्टिंग होगी। यहां पर कोई भी पोलिंग बूथ शैडो जॉन में नहीं है। 6 माइक्रो आब्जर्वर चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सिरमौर जिला में 40 पोलिंग बूथ अर्बन क्षेत्र और 549 ग्रामीण क्षेत्र में जिला सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्र में मात्र 40 पोलिंग बूथ अर्बन क्षेत्र के तहत आते हैं। जिसमें पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तीन, नाहन विधानसभा क्षेत्र के 22 और पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के 15 पोलिंग बूथ शामिल हैं। जबकि श्री रेणुका जी और शिलाई विधानसभा क्षेत्र का कोई भी पोलिंग बूथ अर्बन क्षेत्र में नहीं आता है।
Breakng
- उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
- पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
- मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
- कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
- उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
- अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
Thursday, July 3