नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पुलिस थाना श्री रेणुका जी की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान अफीम के 153 पौधे बरामद किए है। आरोपी की पहचान नईया राम निवासी गांव लठियाणा, जामूकोटी तहसील ददाहु, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूत्रों से सुचना प्राप्त हुई कि नईया राम ने अपने खेतों में अफीम की खेती कर रखी है।सूचना के अधार पर पुलिस थाना रेणुका जी की पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी और टीम ने खेतों में उगाए गए अफीम के कुल 153 पौधे बरामद करने में सफलता प्राप्त की।पुलिस ने अफीम के पौधो से नमुना निकालने के बाद शेष सभी अफीम के पौधों को मौके पर ही आग लगाकर नष्ट कर दिया है। खबर की पुष्टि पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने की है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
