नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– भाजपा सांसद व शिमला संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने सिरमौर जिला में आज अपने प्रचार की शुरुआत रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से की। सुरेश कश्यप सबसे पहले रेणुका विधानसभा क्षेत्र के लाना चेता पहुंचे और यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार की कमान संभाली।सुरेश कश्यप 3 दिवसीय सिरमौर जिला के दौरे पर पहुंचे हुए हैं और यहां पर वह अपनी इस दौरे के दौरान जिला के विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे।उन्होंने कहा कि यह चुनाव देशहित का चुनाव है और लक्ष्य नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है । उन्होंने कहा कि यह चुनाव इस देश को आगे ले जाने वाला चुनाव है और देश को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिलना देश का सौभाग्य है और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के हाथ में देश मजबूत दिख रहा है।सुरेश कश्यप ने कहा कि साल 2014 से पहले देश के हालात बिलकुल अलग थे और सीमाओं पर तनवा का माहौल था मगर पिछले 10 सालों में देश में परिस्थितियों बदली है।उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के भीतर सेवा के जवानों पर पत्थर बाजी होती थी और लोग वहां जाने से डरते थे मगर आज वहां लोग शांति के साथ जी रहे है सबसे ज्यादा पर्यटक जम्मू कश्मीर में पहुंच रहे है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
