नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल सादना घाट पंचायत के चांडोग गांव की 24 वर्षीय ममता देवी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ममता देवी का पति पीने के पानी की पाइप जोड़ने चश्मे के पास गया था।ममता की सास रसोई घर में कार्य कर रही थी। तो अकेलेपन का फायदा उठाकर ममता देवी ने घर के भीतर पंखे की कुंडी में फंदा लगा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ममता का पति जब पानी जोड़कर वापस आया, तो उसने अपनी माता से पूछा की ममता कहां है, तो माता ने कहा कि वह कमरे में गई थी। जिस पर उन्होंने देखा कि कमरे में अंदर से कुंडी लगी हुई थी।दरवाजे के साथ रोशनदान से जब ममता के पति ने देखा। तो पाया कि ममता देवी फंदे से लटकी हुई थी। जिस पर ममता के पति ने रोशनदान से अंदर जाकर उसे उतारा व गांव वाले भी इकट्ठे हो गए थे। मगर तब तक ममता मर चुकी थी। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी।जिस पर पुलिस टीम डीएसपी विद्या चंद नेगी के नेतृत्व में घर पहुंची व छानबीन शुरू की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया। जहां से शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया।मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
