Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»तीसरे कार्यकाल में भारत बनेगा विश्व की तीसरी ताकत: सुरेश कश्यप
    सिरमौर

    तीसरे कार्यकाल में भारत बनेगा विश्व की तीसरी ताकत: सुरेश कश्यप

    By Himachal VartaApril 13, 2024
    Facebook WhatsApp
    श्री रेणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज):– देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल में राष्ट्र को विश्व की तीसरी बड़ी ताकत बनाने के लिए कार्य करेंगे। यह बात सांसद एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने सिरमौर जिला के रेणुका चुनाव क्षेत्र में एक दिवसीय चुनाव प्रचार अभियान के दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में ऐतिहासिक निर्णय हुए हैं और देश में हुए विकास और केंद्र सरकार की जनकल्याण नीतियों के कारण देश की जनता नरेंद्र मोदी को फिर से सत्तासीन करेगी।
    रेणुका चुनाव क्षेत्र के लाना चेता , सेर तंदूला , बलायनधार , नौहराधार और चाढ़ना आदि स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि गत 10 वर्षों के दौरान केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई है और देश  की विश्व मानचित्र पर भी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों के दौरान भ्रष्टाचार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही भाजपा द्वारा प्रदेश के विकास के लिए खोले गए हजारों सरकारी संस्थान बंद कर दिए और हिमाचल को विकास के मामले में दशकों पीछे धकेल दिया। 
    उन्होंने कहा कि हिमाचल की अल्पमत वाली सरकार वेंटिलेटर पर चल रही है और चंद दिनों की मेहमान है। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने विधायकों की बात नहीं सुनते वह आम जनता का विकास क्या करेंगे। सुरेश कश्यप ने आम लोगों से आग्रह किया कि वह इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव की अपेक्षा उन्हें और अधिक मतों से विजय बनाकर देश में नरेंद्र मोदी को पुनः सत्ता सौंपने के लिए अपना भरपूर सहयोग दे ताकि देश में विकास प्रक्रिया को जारी रखा जा सके। 
    इस चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सुरेश कश्यप के साथ रेणुका भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर , रेणुका के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नारायण सिंह, जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य बलबीर ठाकुर , जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर, जिला परिषद एवं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा कनयाल सहित अनेक भाजपा नेता साथ रहे। इस दौरान सुरेश कश्यप ने नौहराधार में भाजपा चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन भी किया। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.