Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में 07 जुलाई को निकलेगी श्री जगन्नाथ रथयात्रा
    सिरमौर

    नाहन में 07 जुलाई को निकलेगी श्री जगन्नाथ रथयात्रा

    By Himachal VartaApril 14, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– एतिहासिक शहर नाहन में भगवान श्री जगन्नाथ की 16वीं भव्य रथ यात्रा 7 जुलाई में निकाली जाएगी। इससे पूर्व के आयोजन को लेकर भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल ने कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। 15 अप्रैल से प्रभात फेरी शुरू हो जाएगी। साथ ही लड्डू गोपाल जी का श्रद्धालुओं के घरों में भव्य अनुष्ठान भी किया जाएगा। ये कार्यक्रम 30 जून तक चलेंगे।28 जून से 4 जुलाई तक भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर के बड़े हॉल में श्रीमद् भागवत पुराण कथा का आयोजन होगा। ये कथा रोजाना शाम 3ः00 से 7ः00 बजे तक चलेगी। इसके बाद 5 और 6 जुलाई को विग्रहों की पूजा अर्चना होगी। 7 जुलाई को सुबह 8ः00 बजे पूर्णाहूति के बाद रथयात्रा का शुभारंभ पालकी यात्रा के साथ होगा।भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल नाहन के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने बताया कि पालकी यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर हिंदू आश्रम, दिल्ली गेट, नया बाजार, कालीस्थान मंदिर से होते हुए एतिहासिक चौगान मैदान पहुंचेगी। जहां भगवान श्री जगन्नाथ के रथ पर पालकियों को आरूढ़ कर आरती होगी।यहां 56 भोग लगने के बाद ठीक 11ः00 बजे भगवान श्री जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम (बलभद्र) के साथ शहर के भ्रमण पर निकलेंगे। ये यात्रा देर शाम शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए कच्चा टैंक स्थित रघुनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान श्री जगन्नाथ जी अपनी मौसी के निवास स्थान पर विश्राम करने के बाद दोबारा पालकी में सवार होकर बड़ा चौक स्थित अपने मंदिर पहुंचेंगे। ये यात्रा शाम 8ः00 बजे खत्म होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.