नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के राजगढ़ का सुप्रसिद्ध एवं पारंपरिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले का शुभारंभ आज उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने श्री शिरगुल देवता महाराज का विधिवत पूजा अर्चना से किया। उसके उपरांत उपायुक्त ने शिरगुल महाराज की पालकी के साथ शोभा यात्रा में भाग लिया।शोभायात्रा पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ शिरगुल देवता मन्दिर से बस अड्डा, खंड विकास अधिकारी कार्यालय व नागरिक अस्पताल राजगढ़ के साथ होते हुए मेला ग्राउंड तक निकाली गई। जिसमें स्कूली बच्चों, एन.सी.सी., श्रद्धालु और भारी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। उपायुक्त सुमित खिमटा ने तीन दिवसीय बैशाखी मेले की प्रथम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया।इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी आभा खिमटा व बेटा शमिन खिमटा भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने लोगों को मेले की बधाई देते हुए कहा कि मेले और उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। राजगढ़ का यह पारंपरिक मेला प्रदेश के प्राचीन मेलों में से एक है जिसे हर वर्ष बैशाख की संक्रांति को इस क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल के नाम पर मनाया जाता है।उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं के साथ-साथ दिन में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिससे जिला सिरमौर की समृद्व संस्कृति के साथ-साथ प्रदेश व स्थानीय लोक कलाकारों को मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन करने का अवसर मिलेगा।उपायुक्त ने अपने संबोधन में आगामी लोकसभा चुनावों में लोकतंत्र को मजबूत एवं सुदृढ़ बनाने के लिए अधिक से अधिक मतदान मतदान करने का आहवान करते हुए कहा कि एक अप्रैल, 2024 तक जिन लोगों की आयु 18 वर्ष हो गई है वह 4 मई तक मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत अवश्य करवाएं।उन्होंने सभी पात्र लोगों से आगामी एक जून को अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की। इस अवसर पर उपायुक्त ने हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत हिम ईरा द्वारा लगाई गई हाथों से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनियों उदघाटन कर अवलोकन किया
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
