मनाली (हिमाचल वार्ता न्यूज)एक बार फिर रोहतांग सहित सभी दर्रों पर हिमपात हुआ है। रोहतांग, शिंकुला, कुंजुम, बारालाचा और तंगलंगला दर्रे पर हिमपात का क्रम जारी रहा जबकि घाटी में बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज के चलते पर्यटन नगरी मनाली में ठंड बढ़ गई है। अटल टनल रोहतांग के दोनों पोर्टल में बर्फ के हल्के फाहे गिरे।वीकेंड के चलते पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का मेला लग गया। बैसाखी पर्व के चलते बहुत से पर्यटक मनाली पहुंचे। हालांकि आज से पर्यटक वापसी की राह पकड़ लेंगे, लेकिन इस सप्ताह पर्यटन कारोबार बेहतर रहा। रविवार को सोलंगनाला के अंजनी महादेव, फातरु, गुलाबा, अटल टनल के साउथ व नार्थ पोर्टल में बर्फ के फाहे गिरे। पर्यटकों ने दिन भर पर्यटन स्थलों में बर्फ की खेलों का आनंद लिया।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
