नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- प्रदेश की सीमावर्ती सिरमौर जिला में अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस महकमा गंभीर है और विशेष रणनीति के तहत ऐसे इलाकों पर नजर रखी जा रही है जहां अवैध खनन की गतिविधियां सामने आती है। अभी तक बीते तीन माह की बात करें तो सिरमौर पुलिस ने 300 से अधिक खनन माफिया के चालान काटते हुए कई मामले भी दर्ज किए हैं। उत्तराखंडव हरियाणा की सीमा से सटा पांवटा साहिब व कालाअंब क्षेत्र ऐसा है जहां अक्सर अवैध खनन की शिकायत आती है पांवटा साहिब की करीब 30 किलोमीटर लंबी सीमाएं हरियाणा व उत्तराखंड से सटी है यहां अक्सर अवैध खनन माफिया सक्रिय रहता है। मीडिया से रुबरु हुए जिला के एसपी रमन कुमार मीणा ने बताया कि अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस महकमा में पूरी तरह से तैयार है। लगातार छापेमारी कर अवैध खनन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक इस वर्ष 300 से अधिक चालान काटे गए हैं तो वहीं अवैध खनन के मामलों में कई मामले दर्ज भी किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी सीमावर्ती इलाकों में पुलिस सतर्क है जहां अवैध खनन करने वालों पर नजर रखी जा रही है तो वहीं शरारती तत्व व नशा तस्करों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
