नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- युवा विकास कल्ब श्री वाल्मीकि नगर नाहन द्वारा हर साल की भांति इस बार भी बाबा साहब अम्बेडकर जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर क्लब के सभी सदस्यों ने बाबा साहब जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, उनके चरणों में पुष्प अर्पित किए और लड्डू वितरित किए।इस मौके पर क्लब के वक्ताओं ने बाबा साहब द्वारा दी गई शिक्षाओं पर प्रकश डाला एवं संविधान के बारे में चर्चा की। कई सदस्यों ने बाबा साहब के संघर्षमय जीवन के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ ही उनके इस जीवन से प्रेरणा लेने हेतु आग्रह किया।इस दौरान क्लब के प्रधान राजेश भुम्बक, पूर्व प्रधान हरीश कल्याण, बिंदु राम, लाजपत राये विद्यसागर, कमल, जतिन, अंकित, सुरेश, सुशील, दीपक नीरज, अनिल बदलान, राजेश, मनोज, मोनी, आशीष (काली) काली, शानू कल्याण, अभिषेक और अजय उपस्थित रहे।
Breakng
- विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
- आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
Tuesday, June 9
