बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल के बिलासपुर में सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई जबकि मृतक दंपति के बेटा-बहू गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है कि शिमला मोटर नेशनल हाईवे पर आज सुबह बरमाना देलग के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी घायलों का ए आई एम ए बिलासपुर में उपचार चल रहा है मृतकों की पहचान बिलासपुर के झज्जर गांव निवासी सुभाष चंद्र 57 और पत्नी रंजना देवी 55 के तौर पर हुई। इस हादसे में मृतक दंपति का बेटा अंकुश और बहू अंकिता कुमारी को गंभीर चोटें आई परिवार के चारों सदस्य एच पी 23 बी 8217 कार में सुबह तीर्थ स्थल माकरंडा में स्नान के लिए निकले थे इस दौरान चारों हादसे का शिकार हो गए प्रथम जांच के अनुसार कार चालक ने तीखे मोड़ पर कार से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से लगभग 90 मीटर नीचे जा गिरी स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व घायलों को अस्पताल पहुंचाया
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
