नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर कांग्रेस के द्वारा पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश का 76वां गठन दिवस मनाया गया। हिमाचल दिवस के मौके पर कांग्रेस भवन सहित यशवंत चौक पर हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। हिमाचल निर्माता के पौत्र एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार व स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने जहां कांग्रेस भवन पर ध्वजारोहण भी किया।तो वहीं तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा डॉक्टर परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने प्रदेश व जिलावासियों को पहाड़ी राज्य के गठन की शुभकामनाएं देते हुए हिमाचल निर्माता के बताए हुए आदर्श मार्ग पर चलने का भी आह्वान किया। सोलंकी ने कहा कि आज छोटा सा पहाड़ी प्रदेश देश के अग्रणी प्रदेशों में अपना विशेष महत्व रखता है।उन्होंने कहा कि न केवल इस पहाड़ी राज्य ने विकास के मामले में बल्कि पहाड़ी संस्कृति और यहां की परंपराओं को भी विश्व में अपनी विशेष पहचान दिलाई है। सोलंकी ने कहा कि आम जनता के साथ-साथ आज की युवा पीढ़ी को यह भी जानना चाहिए कि डॉ. परमार दूरदर्शित आगे चलते ही हमें पहाड़ी राज्य का दर्जा मिला था।सोलंकी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि आज जो प्रदेश गठन से लेकर अब तक जितना भी विकास हुआ है वह सब कांग्रेस की ही देन है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं जोकि हिमाचल निर्माता का अंश उनके पौत्र जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार कांग्रेस को सींच रहे हैं।वहीं आनंद परमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा के साथ काम करती है। साथ ही सेवा और समर्पण का जो भाव उन्हें अपने दादा से विरासत में मिला है उन्हीं आदर्शों पर हमें चलते रहना है। हिमाचल दिवस के मौके पर कांग्रेसियों के द्वारा मिठाइयां बताकर खुशी का इजहार भी किया गया।इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता सलीम अहमद, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उपमा धीमान, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग उर्फ पपली, रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, महिला कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बिल्किश बानो, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता सत्यराम ठाकुर, कांग्रेस कार्यकर्ता मदन सूर्यवंशी, हरिश कल्याण नसीम दीदान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
