Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गिरिपार क्षेत्र के बिशु मेले में दूर-दुर से पहुंच रहे लोग
    सिरमौर

    गिरिपार क्षेत्र के बिशु मेले में दूर-दुर से पहुंच रहे लोग

    By Himachal VartaApril 16, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– सिरमौर जिले के जनजातीय क्षेत्र हाटी की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान बिशु मेले शुरू हो गए हैं। बिशु मेल समूचे गिरिपार क्षेत्र में आयोजित होते हैं। बिशु मेले बैसाखी की संक्रांति से शुरू होते हैं और लगभग 1 महीने तक चलते हैं। इसी कड़ी में शिलाई क्षेत्र के दूरदराज हरिपुरधार में भी नैना देवी को समर्पित बिशु मेला आयोजित हुआ।सिरमौर जिले का गिरीपार क्षेत्र आजकल उल्लास में डूबा हुआ है। यहां पहाड़ी क्षेत्रों में हर तरफ बिशु मेले आयोजित हो रहे हैं। मेलों में बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंच रहे हैं। बिशु मेले हाटी क्षेत्र की विशिष्ट सांस्कृतिक की पहचान के साथ साथ यह मेल क्षेत्र के लोगों की आस्था से भी जुड़े हुए हैं। दलमेले में जहां लोग अपनी जरूरत की सामान की खरीदारी करते हैं, वहीं जमकर नाच गाना भी होता है। लोग मिठाइयों का आनंद लेते हैं। साथ ही देव पालकियों और मंदिरों में दर्शन करना नहीं भूलते। यह तस्वीर हरिपुरधार में आयोजित हुए बिशु मेले की हैं।रिपुरधार का बिशू मेला माता नैना देवी को समर्पित रहता है। यहां माता नैना देवी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को शुभाशीष प्रदान करती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बिशु मेलों में देवी देवताओं को लाना अनिवार्य होता है।माना जाता है कि फसलों की कटाई से पहले देवी देवताओं का आशीर्वाद से क्षेत्र में खुशहाली बनी रहती है और प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा होती है। पहाड़ी क्षेत्रों में यह मान्यताएं आज भी जीवंत हैं। यही कारण है कि पाश्चात्य संस्कृति के प्रसार के इस दौर में भी यहां लोगों ने प्राचीन परंपराओं और मान्यताओं को जीवंत रखा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.