शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश भर में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो सकता है। इसका असर लाहुल-स्पीति, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और मंडी में ज्यादा देखने को मिलेगा। इन पांच जिलों में आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटे के लिए यलो अलर्ट बताया है। इस दौरान अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ छींटे पड़ सकते हैं।तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछेक जगहों पर ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन गुरुवार को मौसम साफ रहा। तेज धूप पडऩे से क्षेत्रों में तपिश बढ़ गई है। गुरुवार को पावंटा साहिब और बिलासपुर में 35 डिग्री, जबकि ऊना में 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा मंडी और हमीरपुर में 31-31, सोलन में 30, धर्मशाला में 27.3 डिग्री और शिमला में 24.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
Breakng
- विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
- आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
Tuesday, June 9
