नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत एक जून को होने वाले मतदान के दृष्टिगत सिरमौर जिला में नियुक्त पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों का प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024 तक निर्धारित किया गया है। इन प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रमों में सिरमौर जिला के 589 मतदान केंद्रों में चुनावी डियूटी में तैनात होने वाले पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप मतदान हेतु पीठासीन अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
