Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हरि यमुना सहयोग समिति” द्वारा 108 भागवत कथाएं , निकाली कलश यात्रा
    सिरमौर

    हरि यमुना सहयोग समिति” द्वारा 108 भागवत कथाएं , निकाली कलश यात्रा

    By Himachal VartaApril 20, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– स्वच्छ यमुना, हरित यमुना, के लक्ष्य निमित “हरि यमुना सहयोग समिति” पांवटा साहिब में जीवन दाइनी “यमुना नदी” के संरक्षण, संवर्धन व जनजागरण की मुहीम शुरू की है। जिसके तहत आज कलश यात्रा और पालकी यात्रा निकाली गयी।इस मुहीम के तहत समिति यमुनोत्री धाम से प्रयागराज तक एवं पुनः प्रयागराज से यमुनोत्री तक 108 श्रीमद् भागवत कथाओं का आयोजन करने जा रही है। 

    यंगवार्ता न्यूज़ से बात करते हुए आईआईएम सिरमौर के प्रोफेसर व यमुना समिति के सदस्य ने बताया की श्रीमद् भागवत कथाओं के लिए यमुना नदी के दोनों तत्वों पर 108 स्थान चिन्हित किए गए हैं।  हरि यमुना सहयोग समिति इस अनूठे प्रयास से देशभर के नागरिकों में यमुना के संरक्षण एवं संवर्धन का अलख जगाएगी। जिसमें यमुना को स्वच्छ करने की प्रेरणा देना, इसमें गंदगी जाने से रोकना, यमुना के किनारों पर पौधारोपण करना, इसके मुख्य उद्देश्यों में शामिल हैं।हरि यमुना सहयोग समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि इस मुहीम के तहत 8 मार्च 2024 को नारायणपुरी यमुनोत्री से प्रथम भागवत कथा का शुभारंभ हुआ है। अब तक यमुना नदी के किनारे 6 श्रीमद् भागवत कथाओं का आयोजन हो चुका है। हर स्थान पर कथाओं में भारी जन सैलाब उमड़ रहा है। लोग तन, मन, धन से श्रीमद भागवत कथाओं में भागीदारी दे रहे हैं।इसी क्रम में सातवीं श्रीमद् भागवत कथा देई जी साहिब मंदिर पांवटा साहिब में आज यानी 19 अप्रैल शुक्रवार से 25 अप्रैल गुरुवार तक आयोजित हो रही है।हरि यमुना सहयोग समिति ने क्षेत्र वासियों से आग्रह किया है कि कथा स्थल श्री देई जी साहिब मंदिर में प्रतिदिन दोपहर बाद 3:00 बजे से सांय 7:00 बजे तक पहुंच कर धार्मिक लाभ व यमुना जी पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करें। समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि 19 अप्रैल सुबह 10:00 बजे यमुना घाट पांवटा साहिब से कथा स्थल तक भब्य कलश यात्रा एवं यात्रा का आयोजन किया गया,यह पावन पालकी यमुनोत्री धाम से चलकर पांवटा साहिब पधारी । पालकी में यमुना जी के अष्टधातु की मूर्ति व कृष्ण जी का मनोहर मूर्ति बिराजमान रही ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.