नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- आईटीआई नाहन में चल रही 33वी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पुरुष वर्ग के तीसरे दिन कबड्डी के फाइनल मैच में सोलन ने मंडी को हराया इसके बाद वॉलीबॉल के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चंबा ने बिलासपुर को हराया वही खो-खो के पहले मैच में सिरमौर ने हमीरपुर को हराया खो-खो के दूसरे मुकाबले में चंबा ने किन्नौर को हराया इसी प्रकार वॉलीबॉल में चंबा ने ऊना को हराकर फाइनल में प्रवेश किया वॉलीबॉल में ही मंडी ने सोलन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया आईटीआई नाहन के प्रधानाचार्य श्री अशरफ अली जी ने बताया कि कल 20 अप्रैल 2024 को उपरोक्त राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि माननीय श्री सुमित खिमटा , उपायुक्त, जिला सिरमौर के द्वारा किया जाएगा उपरोक्त खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान सभी जिलों से आए टीम मैनेजर टीम कोचीज़ एवं शिक्षा विभाग से आए पी ई टी एवं पीटीआई उपस्थित रहे
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
