नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के पुलिस थाना कालाअंब की विशेष टीम में सैनवाला में गांजा की सप्लाई कर रहे महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जनकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपियों द्वारा क्षेत्र में गांजे की सप्लाई की जा रही है। लिहाजा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई को अंजाम देते हुए झारखंड के रहने वाले दो आरोपियों दरोगा भूरिया व निशा के कब्जे से 2.988 किलोग्राम गांजा बरामद किया।इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना कालाअंब के प्रभारी मोहर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
