Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान विकास को लगे थे पंख , कांग्रेस ने लगा दिया विराम : कश्यप
    सिरमौर

    प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान विकास को लगे थे पंख , कांग्रेस ने लगा दिया विराम : कश्यप

    By Himachal VartaApril 23, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):– भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के दौरा किया उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पिछली भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो 2017 से 2022 तक चली थी वह हिमाचल की विकास यात्रा वाली सरकार थी और अब कांग्रेस सरकार जो को दिसंबर 2022 से बनी है तब से कुप्रबंधन वाली सरकार के नाम से जानी जाएगी। उन्होंने कहा की हमारी प्रदेश भाजपा सरकार में आधारभूत ढांचे का विस्तार , सुविधा और तरक्की का आधार बना था। हमारी सरकार ने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत प्रदेश में कुल 96 प्रतिशत घरों में 8.82 लाख नए नल कनेक्शन उपलब्ध करवाए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को अटल टनल का उपहार देकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार किया था। भाजपा सरकार ने प्रदेश में 69 एनएच परियोजनाओं को प्रारम्भ किया। हिमाचल में एनएच की कुल लंबाई 2653 किमी से बढ़कर 6965 किमी हुई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत राज्य में 20,000 किमी से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया एवं 10,591 गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा गया जिससे लगभग 20 लाख लोग लाभान्वित हुए। हमारी प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में 1200 करोड़ की लागत से बल्क ड्रग पार्क का निर्माण के विजन रखा गया जिससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 30,000 नौकरियां उत्पन्न होनी थी। इस योजना को कांग्रेस सरकार ने रोकने का पूर्ण प्रयास किया है। हमारी भाजपा सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में 350 करोड़ की लागत से मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण किए जाने का विजन रखा गया। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 71 परियोजनाओं पर 285.44 करोड़ एवं शिमला में 53 परियोजनाओं पर 279 करोड़ का व्यय किया गया। उन्होंने कहा जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है तब से केवल हिमाचल की प्रगति नीचे की ओर चलती दिखाई दे रही है, किसी भी नई योजना का निर्माण नहीं किया गया एक भी ऐसा ही योजना नहीं बनी जिससे जनकल्याण हो सके, यह सरकार केवल जन विरोधी सरकार है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.