Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सिरमौर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद-सुमित खिमटा
    सिरमौर

    जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सिरमौर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद-सुमित खिमटा

    By Himachal VartaApril 24, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य, जल शक्ति सहित सभी सम्बन्धित विभागों मुस्तैदी के साथ कार्य करना सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गर्मियों के दृष्टिगत जल जनित रोगों की संभावनाये बढ़ गई हैं जिसकी रोकथाम के लिये सभी विभागों को आपसी तालमेल से मिलजुलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सिरमौर में डायरिया व वायरल फीवर के मामले नहीं आये हैं किन्तु संभावित रोगों की रोकथाम के लिए अग्रिम तैयरियां जरूरी हैं।
    उपायुक्त सुमित खिमटा आज बुधवार को नाहन में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए गठित जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को निर्देश कि जिला के सभी पेयजल योजनाओं में स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जाये और सभी वाटर स्टोरेज टेंकों की साफ सफाई का कार्य नियमित तौर पर किया जाये। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग इस बात का ध्यान भी रखे कि शहरी क्षेत्रों में जहां से सिवरेज की लाईन गुजर रही है उसके आसपास की पेयजल की लाईनों की लीकेज बिल्कुल भी न हो। उन्होंने जल शक्ति विभाग को पेयजल की टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
    उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि विभाग समुचित मात्रा में आवश्यक दवाईयां उपलब्ध करवायें। उन्होंने कहा कि रोटा वायरस जो कि जल जनित रोगों का मुख्य कारण है के टीकाकारण के कार्य को स्वास्थ्य विभाग मुस्तैदी से पूरा करे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग आपसी तालमेल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं की क्लोरीनेशन का कार्य भी सुनिश्चित बनायें।
    सुमित खिमटा ने शिक्षा विभाग को जिला के सभी स्कूलों में सुबह की असेंबली में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए बच्चों को अवगत करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों में साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा ताकि बच्चों में जल जनित रोग किसी भी रूप में फैलने न पाये। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूलों में सही प्रकार से हैंडवाश करने के बारे में जानकारी दी जाये।
    उपायुक्त ने शहरी निकायों को शहरी क्षेत्रों में साफ सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहर की नालियों की सही प्रकार से सफाई हो यह नगर परिषद और नगर पंचायत सुनिश्चित बनायें। इसके अलावा ठोस और तरल कचरे का समय पर निष्पादन हो यह भी सुनिश्चित किया जाये। शहरी निकाय हर हाल में शहर में साफ सफाई को चाक चौबंद बनाये रखे।
    सुमित खिमटा ने पंचायती राज संस्थानों से अपने-अपने क्षेत्रों में उचित साफ सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की परम्परागत पेयजल स्रोतों की समय-समय पर टेस्टिंग की जाये और इन स्रोतों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने जल शक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीणा क्षेत्रों के पेयजल योजनाओं की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
    उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों की पेयजल टंकियों की नियमित साफ सफाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गर्मियों के दृष्टिगत सभी नागरिकों को अपनी पानी की टंकियों को सही प्रकार से साफ करना चाहिए ताकि संभावित रोग से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि जरूरी हो तो पानी को उबाल कर पीना चाहिए।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि गर्मी को देखते हुए जलजनित रोगों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी आवश्यक प्रबंध कर लिये हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में ओआरएस और जिंक टेबलेट व अन्य आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवा दी गई हैं। इसी प्रकार सभी आशा वर्कर व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं संभावित रोग की अग्रिम रोकथाम के लिए फील्ड विजिट बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
    सहायक आयुक्त गौरव महाजन, पीओ डीआरडीए अभिषेक मित्तल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति जगबीर वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, उप निदेशक उच्च शिक्षा राजीव ठाकुर, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अजीत चौहान, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद संजय तोमर और अजय गर्ग, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डा. विनोद संगल व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.