नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार की जन्म भूमि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की खस्ता हालत के लिए भाजपा जिम्मेदार है। भाजपा ने पूर्व के पांच वर्षों में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के गड्ढे तक नहीं भरे।यह बात शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने शीनाघाट, डिलमन, नैनाटिक्कर, घीनीघाड़ में एक दर्जन से अधिक नुक्कड़ जन सभाएं संबोधित करते हुए लोगों से कहीं।विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि जिन सड़कों से होकर में आया हूं, आधे से ज्यादा कच्चे हैं तथा पक्की सड़कों की हालत भी बद से बदतर हो चुकी है। सड़क में गड्ढे हैं या गढ़ों में सड़क पता ही नहीं चल रहा है।पूर्व की भाजपा सरकार, दो बार भाजपा के पूर्व विधायक तथा भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने उन सड़कों के लिए डबल इंजन की सरकार से कोई भी काम नहीं करवाया। विनोद सुल्तानपुरी ने सुरेश कश्यप पर जमकर हमला बोला।विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि उन्हें आज सुबह से 5 पंचायत प्रधान विभिन्न नुक्कड़ सभा में मिले। जब उनसे पूछा कि सांसद निधि से कितनी राशि मिली, तो पंचायत प्रधानों ने बताया कि उन्हें एक फूटी कोड़ी सांसद निधि से नहीं मिली।जिस पर सुल्तानपुरी ने जनसभा में लोगों को आश्वासन दिया कि जब वह सांसद बनेंगे, तो प्रत्येक पंचायत प्रधान को सांसद निधि से राशि दी जाएगी। विनोद सुल्तानपुरी ने सभी जनसभा में 26 अप्रैल को राजगढ़ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की रैली और 13 मई को शिमला में नामांकन दाखिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को आने के लिए भी अपील की।
इसके साथ-साथ सुल्तानपुरी ने कहा कि जिस तरह उनके पिता को सिरमौर की जनता ने 6 बार सांसद बनाया है। इस तरह का सहयोग वह उन्हें भी दें। क्योंकि उनका सिरमौर से गहरा नाता है, वह सिरमौर वालों के दामाद हैं।