Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मौजूदा सरकार ने रोका नाहन का विकास कार्य : डा बिंदल
    सिरमौर

    मौजूदा सरकार ने रोका नाहन का विकास कार्य : डा बिंदल

    By Himachal VartaApril 24, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नाहन के पूर्व विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य रुके पड़े है। राजीव बिंदल ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि पिछले 2 दिनों में नाहन विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांव का दौरा किया और देखकर अत्यंत दुख हुआ कि सड़कों के निर्माण कार्य, पुलो के निर्माण कार्य, स्कूल भवन ,प्रायमरी हेल्थ सेंटर व अन्य भवनों के निर्माण कार्य जो पिछले 5 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नाहन विधानसभा क्षेत्र में शुरू किए सभी कार्य सभी बंद हो गए है।

    धारटी क्षेत्र के अंदर दौरा करने पर पाया की पानी की गंभीर समस्या का सामना लोगों को करना पड़ता है।  उन्होंने कहाँ कि वर्तमान कांग्रेस की सरकार  और कांग्रेस के विधायक विकास का कोई कार्य नहीं कर पा रहे और इलाके की जनता इसका खामियाजा भुगत रही है उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का भवन निर्माण कार्य 265 करोड रुपए की लागत से चल रहा था मगर वह पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है वहीं अनेक स्थानों पर डेम लगाने और भवन बनने  के काम रुक पड़े हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी नया स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुल  पाया है और पुराने इस सरकार ने बंद करवा दिए।

    बिंदल ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताई चिंता
    राजीव बिंदल ने कहा कि डेढ़ साल में हिमाचल प्रदेश में एक तरफ जहां विकास कार्य बंद हुए हैं वहीं दूसरी तरफ कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है उन्होंने कहा कि किन्नौर से लेकर ऊना तक और चंबा से लेकर सिरमौर तक सरकार ने कानून व्यवस्था बिगड़ने का काम किया है उन्होंने कहा कि आए दिन महिला उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सरकार के मंत्री से सामान्य घटना बताते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.