नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर प्रदेश भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य बलवीर सिंह ठाकुर प्रताप सिंह तोमर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौहान भाजपा जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा तथा भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि 30 अप्रैल को संगडाह के किकरी देवी पार्क में पन्ना प्रमुख सम्मेलन होना प्रस्तावित है जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल करेंगे तथा इस मौके पर उनके साथ भाजपा के अधिकृत लोकसभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप भी उपस्थित रहेंगे भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल पन्ना प्रमुख सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी की एक विशेष बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने की इस पन्ना प्रमुख सम्मेलन में तीन हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे इन सभी नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि भाजपा का हर नेता एवं हर सक्रिय कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख की भूमिका निभा रहे है और पन्ना प्रमुख ही भाजपा का आधार है अपना बूथ सबसे मजबूत करने में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता तन मन से पार्टी को संगठित करने में जुट गए हैं ताकि रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत लोकसभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को भारी बढ़त दिलाई जा सके इन नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए जनता का अपार समर्थन मिल रहा है
Breakng
- पवित्र श्री रेणुका जी झील में डूबने से अज्ञात व्यक्ति की मौत।
- भाजपा अध्यक्ष के साथ शिक्षक को तस्वीर लेना पड़ा महंगा हुआ निलंबित
- राजगढ़ जंगल में लटका मिला व्यक्ति का शवराजगढ़ जंगल में लटका मिला व्यक्ति का शव
- नहाते हुए टोंस नदी में डूबा पांवटा का18 वर्षीय युवक
- कांग्रेस के चुनावी पोस्टर में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को नहीं मिली जगह
- बुजुर्ग का एटीएम बदलकर निकाले 74000 , आरोपी जीरकपुर से गिरफ्तार
Sunday, May 19