Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पच्छाद में सड़कों की खस्ता हालात के लिए भाजपा जिम्मेदार- विनोद सुल्तानपुरी
    सिरमौर

    पच्छाद में सड़कों की खस्ता हालात के लिए भाजपा जिम्मेदार- विनोद सुल्तानपुरी

    By Himachal VartaApril 24, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार की जन्म भूमि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की खस्ता हालत के लिए भाजपा जिम्मेदार है। भाजपा ने पूर्व के पांच वर्षों में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के गड्ढे तक नहीं भरे।यह बात शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने शीनाघाट, डिलमन, नैनाटिक्कर, घीनीघाड़ में एक दर्जन से अधिक नुक्कड़ जन सभाएं संबोधित करते हुए लोगों से कहीं।विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि जिन सड़कों से होकर में आया हूं, आधे से ज्यादा कच्चे हैं तथा पक्की सड़कों की हालत भी बद से बदतर हो चुकी है। सड़क में गड्ढे हैं या गढ़ों में सड़क पता ही नहीं चल रहा है।पूर्व की भाजपा सरकार, दो बार भाजपा के पूर्व विधायक तथा भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने उन सड़कों के लिए डबल इंजन की सरकार से कोई भी काम नहीं करवाया। विनोद सुल्तानपुरी ने सुरेश कश्यप पर जमकर हमला बोला।विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि उन्हें आज सुबह से 5 पंचायत प्रधान विभिन्न नुक्कड़ सभा में मिले। जब उनसे पूछा कि सांसद निधि से कितनी राशि मिली, तो पंचायत प्रधानों ने बताया कि उन्हें एक फूटी कोड़ी सांसद निधि से नहीं मिली।जिस पर सुल्तानपुरी ने जनसभा में लोगों को आश्वासन दिया कि जब वह सांसद बनेंगे, तो प्रत्येक पंचायत प्रधान को सांसद निधि से राशि दी जाएगी। विनोद सुल्तानपुरी ने सभी जनसभा में 26 अप्रैल को राजगढ़ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की रैली और 13 मई को शिमला में नामांकन दाखिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को आने के लिए भी अपील की।

    इसके साथ-साथ सुल्तानपुरी ने कहा कि जिस तरह उनके पिता को सिरमौर की जनता ने 6 बार सांसद बनाया है। इस तरह का सहयोग वह उन्हें भी दें। क्योंकि उनका सिरमौर से गहरा नाता है, वह सिरमौर वालों के दामाद हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.