Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भीम आर्मी को सामान्य वर्ग का अंबेडकर जयंती में खलल डालना मान्य नहीं
    सिरमौर

    भीम आर्मी को सामान्य वर्ग का अंबेडकर जयंती में खलल डालना मान्य नहीं

    By Himachal VartaApril 26, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- अंबेडकर जयंती मामला सिरमौर पुलिस के गले की फांस बनता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश भीम आर्मी के द्वारा सिरमौर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। मामला कुछ इस प्रकार से था कि हाल ही में भीम आर्मी भारत एकता मिशन सिरमौर इकाई के द्वारा शिलाई में जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत अंबेडकर जयंती मनाई जा रही थी।

    उसी दौरान सामान्य वर्ग से ताल्लुक रखने वाले कुछ लोगों ने जबरन कार्यक्रम में खलल डाल दिया। भीम आर्मी जिला सिरमौर इकाई के सुरेंद्र धर्मा के द्वारा पूरूवाला थाना में शिकायत भी दर्ज की गई। पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर दबाव बनाते हुए कंप्रोमाइज कर दिया गया। यह पूरी जानकारी भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार दलित के द्वारा नाहन में प्रदर्शन के दौरान दी गई।

    रवि कुमार का आरोप है कि कंप्रोमाइज किए जाने के बाद सुरेंद्र धर्मा पर खुमली थोप दी गई। खुमली एक तरह से खाप पंचायत जैसा निर्णय है जिसमें यह कहा गया कि सुरेंद्र माफी के तौर पर एक बकरा देगा। सुरेंद्र के द्वारा इसकी शिकायत भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विपिन कुमार को दी गई।

    इसके बाद आज शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में जिला इकाई के द्वारा विशेष वर्ग के खिलाफ नाहन में प्रदर्शन करते हुए जिला पुलिस कप्तान को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि शिलाई का विशेष वर्ग संविधान विरोधी है और हमारा संगठन संविधान को मानने वाला है।

    उन्होंने कहा कि संविधान के खिलाफ जाने वालों की जाजती बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन आरोपियों के द्वारा जबरन खुमली थोपी गई है उनके खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर कार्यवाही अमल में लाए।प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि यदि पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी करेगी तो वह सपा कार्यालय के बाहर तब तक धरना जारी रखेंगे जब तक मामला दर्ज न हो जाए। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।नाहन में प्रदर्शन और ज्ञापन सौंप जाने के दौरान जिला अध्यक्ष भीम आर्मी भारत एकता मिशन विपिन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष याकूब खान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल, ढिल्लों प्रधान वाल्मीकि समाज विजय चौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सनी सिंह, रामपुर जिला इकाई अध्यक्ष बलबीर सिंह, प्रवीण सोडा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.