नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत संवेदनशील मतदान केन्द्र बनेठी और निहोग मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने एक जून को होने वाले मतदान के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं का जायजा भी लिया।
उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि एक जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग और हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक मतदान केन्द्र में मतदाताओं को आवश्यक सुविधायंे जैसे पेयजल, शौचालय आदि की सुविधायें उपलब्ध करवाई जानी अनिवार्य है ताकि मतदाता सुविधापूर्वक अपने मत का प्रयोग कर सकें।
सुमित खिमटा ने कहा कि सिरमौर जिला में एक जून को होने वाले मतदान के लिए कुल 589 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं। इन मतदान केन्द्रों में वोटरों की सुविधा के लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं की समय-समय पर जांच की जा रहा है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
